आज है अर्जुन कपूर का जन्मदिन

आज है अर्जुन कपूर का जन्मदिन

लीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज 30 साल के हो गए। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। अनिल कपूर और संजय कपूर के भतीजे अर्जुन ने 2012 में आई फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड में कदम रखा था। 

अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर की तरह डायरेक्टर बनना चाहते थे लेकिन बन गए हीरो। क्या आप जानते हैं कि अर्जुन पहले बेहद मोटे हुआ करते थे। फिल्मों में आने से पहले अर्जुन काफी मोटे थे और उनका वजन करीब 140 किलो हुआ करता था। हालांकि सलमान खान ने उनकी काफी मदद की और उन्हें फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया। यही नहीं अर्जुन कपूर ने खाने से लेकर वर्कआउट तक सलमान की हर सलाह को फॉलो किया। वह इश्कजादे, तेवर, गुंडे, फाइंडिंग फैनी और 2 स्टेट्स जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके है।

सबका मानना था कि अर्जुन फिल्मी बैकग्राउंड से थे तो उन्हें ब्रेक भी उसी वजह से मिला होगा, लेकिन अर्जुन का कहना है कि उनके फेसबुक प्रोफाइल पर कास्टिंग डायरेक्ट शानू शर्मा की नजर पड़ी, जिसके बाद ऑडिशन देने पर उन्हें पहला ब्रेक मिला।

खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर का रिश्ता सलमान की बहन अर्पिता से रहा है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने स्वीकार किया कि उनका अर्पिता खान से खास रिश्ता रहा है।अर्जुन कपूर पर लाखों लड़कियां मरती है, लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका पहला प्यार करीना कपूर है। वह करीना के साथ एक फिल्म कर रहे है, आर बाल्कि की फिल्म में करीना कपूर के ऑपोजिट नजर आएंगे।अर्जुन कपूर ने भी करण जौहर और रणवीर सिंह के साथ एआईबी नॉकआउट में भाग लिया था। यह शो गाली-गलौच वाली भाषा की वजह से काफी विवादों में रहा। अर्जुन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

 

Leave a comment