बाजीराव मस्तानी में मुग़ल रंग-ढंग में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

बाजीराव मस्तानी में मुग़ल रंग-ढंग में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

चेन्नई एक्सप्रेस में मिन्नमा, फाइंडिंग फैनी में गोवा की एंजी, हैप्पी न्यू ईयर में मराठी मुलगी मोहिनी और पीकू में बंगाली पीकू बनने के बाद दीपिका अब मुग़ल परिवेश में ढलेंगी।

संजय भंसाली की बाजीराव मस्तानी में वे मस्तानी बनी है। मस्तानी बेटी तो बुंदेलखंड के महाराजा छत्रसाल की थी पर मां रूहानी बाई पर्शियन मुस्लिम थी। बाजीराव से विवाह के बाद भी उसके तौर-तरीके मुस्लिम मल्लिका जैसे होंगे।

फिल्म में दीपिका भारी-भरकम शरारा और कुर्ते पहनेंगी। डिजाइनर अंजू मोदी कॉस्ट्यूम बना रही हैं। उन्होंने बताया, फिल्म में अंगरखे, नव्वारी साड़ी और मुग़ल काल के भव्य कॉस्ट्यूम दिखाई देंगे।

दीपिका के किरदार के लिए बनाए कपड़ों में लहंगा, शरारा, दुपट्टा होंगे। फिल्म के एक भाग में वे पेशवा रानी की तरह भी दिखेंगी। फिल्म में युद्ध कला और घुड़सवारी में दक्ष दीपिका का वॉरियर अवतार भव्य बख्तरबंद के साथ नजर आएगा।

 

Leave a comment