मुंबई: झमाझम बारिश से आम लोगो के साथ साथ फिल्मी हस्तियां भी हुईं परेशान

मुंबई: झमाझम बारिश से आम लोगो के साथ साथ फिल्मी हस्तियां भी हुईं परेशान

मायानगरी मुंबई में इन दिनों मूसलाधार बारिश से सभी लोग बेहद परेशान हो गए है। बारिश की वजह से न केवल स्कूल्स बंद हो गए हैं बल्कि लोगो को अपने ऑफिस तक जाने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। यही नही इसका सबसे ज्यादा असर बॉलीवुड स्टार्स पर पड़ा है। बारिश की वजह से फिल्म की शूटिंग करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं और उन्हें अपने-अपने शूटिंग स्थलों पर पहुंचने में उन्हें दिक्कत हो रही है।

बारिश को लेकर कुछ फिल्मी सितारों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। आइए जानते हैं बारिश को लेकर फिल्मी सितारों का क्या कहना है

सोनाक्षी सिन्हा - अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा कि सब मुश्किल हो गया है। मैं हर दिन सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर नहीं जगती और पानी से लबालब मुंबई में सफर करना, यह काम तो बिल्कुल नहीं करती।

कुणाल खेमू - अभिनेता कुणाल खेमू ने लिखा, शूटिंग के लिए जा रहा हू, उम्मीद करता हूं कि वापसी में मोटरबोट की जरूरत ना पड़े।

जूही चावला - जूही चावला ने ट्विटर पर लिखा, मुझे बारिश पसंद है लेकिन बारिश के दौरान ट्रैफिक चार गुना कैसे बढ़ जाता है?

विपाशा बसु - अभिनेत्री विपाशा बसु ने बारिश का एक वीडियो डालते हुए लिखा, मैं अपनी सडक़ को वेनिस में बदलते देख रही थी और पीछे गाना बज रहा था मैं परेशां परेशां।

फरहान अख्तर - फरहान ने ट्वीट किया, मुझे लगता है कि मुंबई के करदाताओं के पैसों का इस्तेमाल शहर की जलनिकासी व्यवस्था को बंद करने में किया जाता है। हर साल एक ही कहानी है।

अदिति राव हैदरी - अदिति ने ट्विटर पर लिखा, हम सभी को मानूसन में मुंबई में सफर के लिए बोट की जरूरत है। बुनियादी ढांचा नाकाम है।

रणवीर शौरी - शौरी ने ट्वीट किया, हर साल एक ही विचार आता है, अगर किसी शहर में मानसून में इस तरह की बारिश होती है और तब भी गर्मियों में पानी की कमी का सामना करना पड़ता है तो यह कुप्रबंधन है।

अनुभव सिन्हा - फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने लिखा, 25 साल से मुंबई में हूं। हर बार यही चीज होती है। भारी बारिश होती है। शहर थम जाता है। नेता गंभीर लगते हैं। कुछ नहीं बदलता। दोहराव होता है।

 

Leave a comment