शेर से लड़ने की ट्रेनिग ले रहे है रितिक रोशन

शेर से लड़ने की ट्रेनिग ले रहे है रितिक रोशन

रितिक रोशन इन दिनों ले रहे है शेर से लड़ने की ट्रेनिग जी हां सही सुना आपने दरअसल अपनी आने वाली फिल्म में वो शेर से लड़ते हुए नजर आऐगे। अभिनेता रितिक रोशन आगामी फिल्म मोहनजोदड़ो के लिए बाघों से दो-दो हाथ करने का प्रशिक्षण ले रहे है। उनकी मदद सेलिब्रिटी फिटनेस प्रशिक्षक सत्यजीत चौरसिया कर रहे है।

सत्यजीत ने एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि फिल्म मोहनजोदड़ो की कहानी कमाल की है। रितिक मेरे दोस्त है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मुझसे बॉडी शॉट और अन्य दृश्यों से जुड़ी बातें साझा की। फिल्म में उनके और बाघों के लड़ने के दृश्य है। इसलिए मैं इस किस्म के दृश्यों के लिए उन्हें ढोले-शोले बनाने का प्रशिक्षण दे रहा हू।

सत्यजीत ने रितिक के व्यायाम के बारे में कहा कि उन्हें कसरत का बहुत शौक है। उन्होंने कहा कि उनके लिए व्यायाम तनाव भगाने का माध्यम है, जो उन्हें खुशी देता है। इसलिए मैं उन्हें खुश रखने के लिए उनसे बहुत कसरत करवाता हू। उन्होंने मोहनजोदड़ो के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म में उनका शरीर गजब दिख रहा है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित मोहनजोदड़ो एक प्रेम कहानी है, जो सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि लिए है।

 

Leave a comment