40 साल की हुई शिल्पा शेट्टी

40 साल की हुई शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 40 साल की हो गई हैं। उनका जन्म  8 जून, 1975 को मेंगलुरू, कर्नाटक में हुआ था। शिल्पा आज एक्ट्रेस के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन के तौर पर भी जानी जाती हैं। वैसे, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। कम ही लोग जानते होंगे कि तब उनकी उम्र मात्र 16 साल थी, जब 1991 में पहली बार उन्होंने लिम्का ब्रांड के लिए मॉडलिंग की थी।

शिल्पा शेट्टी ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, और कन्नड़ में लगभग 40 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 1993 में आई शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म बाजीगर से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, लीड रोल में वे पहली बार आग (1994) में नजर आई थी। धड़कन (2000), रिश्ते (2002) और फिर मिलेंगे (2004) जैसी फिल्मों में उनके रोल को खूब सराहना मिली।

शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर, 2009 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। बता दें कि राज कुंद्रा तलाकशुदा थे। उनकी पहली पत्नी का नाम कविता था। कविता और राज की एक बेटी भी है, जिसका नाम डेलिना कुंद्रा है। वैसे, शिल्पा और राज का भी एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने विवान राज कुंद्रा रखा है।

शिल्पा शेट्टी की जिंदगी के दो विवाद हमेशा सुर्खियो में रहे है। एक जब वे साल 2007 में रियलिटी शो बिग ब्रदर की प्रतिभागी थी, तब हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल जेड गुडी ने उनपर नस्लीय टिप्पणी की थी। हालांकि, शिल्पा ने यह शो जीतकर विदेश में भारत के परचम फहराया था। दूसरा विवाद शिल्पा के साथ तब जुड़ा जब 2007 में ही मुंबई में आयोजित एड्स अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने उन्हें सरेआम बाहों में भरकर kiss किया। इसके बाद शिल्पा को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। वैसे, जब आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स फिक्सिंग के आरोप लगे, तब भी शिल्पा का नाम खूब उछला था, क्योंकि वे इस टीम की सह मालकिन है।

शिल्पा आज भले ही बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की खूबसूरत लेडीज में से एक है, लेकिन 90 के दशक और साल 2000 और उसके बाद की तस्वीरें शिल्पा के दो अलग-अलग चेहरे दिखाती है। कहा जाता है कि फिल्मों में सफल होने के लिए शिल्पा ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। उन्होंने एक बार नही, बल्कि दो बार अपनी नाक की सर्जरी कराई है। हालांकि, खुद शिल्पा ने हमेशा ही इस बात को गलत बताया है। कहा तो यहां तक जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद न केवल शिल्पा की खूबसूरती बढ़ गई, बल्कि उनका करियर भी डूबने से बच गया।

 

Leave a comment