
हाल ही रिलीज हुई फिल्म तनु वेड्स मनु का खुमार तो एक के बाद एक पर था ही वहीं गाने की लिरिक्स बन्नो तेहरा स्वेगर और मैं घणी बावली हो गई भी लोगों की जुबान से सुना जा रहा है। लेकिन इतना किसी ने नहीं सोचा था कि इस हरयाणिवी सॉन्ग को लेडी गागा भी पसंद करेगी।
जी हा, हाल ही रिलीज हुए एक वीडियो में लेडी गागा भी इस सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रही हैं। उन पर इस गाने का ऐसा खुमार चढ़ा कि उन्होंने पूरे सॉन्ग में कंगना से हटकर अलग डांस स्टेप्स क्रियेट किए है।
फिल्म में जहां दत्तो ने अपने हरियाणिवी डायलॉग से अलग पहचान बनाई है तो वहीं दूसरी ओर मैं घणी वावरी वाले सॉन्ग के जरिए भी उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। लेकिन अब इस गाने की फैन लेडी गागा भी बन गई है। लेडी गागा ऐसी हस्ती है वह जो कर दे, वही लोगों का ट्रेंड बन जाता है, वह जो पहन ले, वही गर्ल्स की फैशन बन जाती है।
इस वीडियो में लेडी गागा कंगना रनोट को टक्कर दे रही है, लिहाजा वीडियो में जहां कंगना ने पूरी तरह के फुल कॉस्ट्यूम पहने थे वहीं लेडी गागा ने अपने बेस्टर्न थीम के काफी छोटे कपड़े पहने। लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो को लेडी गागा ने नहीं बल्कि उनके एक फैन ने एडिट किया है। जिसमें उसने लेडी गागा के पुराने गानों को एक साथ मिक्स कर यह कमाल किया है, जो आज कल लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल हो गया है।
इस वीडियो को किसी फैन ने यूट्यूब पर डाला है और उसने इसकी एडिटिंग इतनी अच्छे से की है कि कई बार आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि कहीं लेडी गागा डांस करने के साथ ही इस गाने की लिप्सिंग भी करते नजर आ रही है।
Leave a comment