
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एबीसीडी 2 के प्रचार में खासा व्यस्त है। एबीसीडी 2 के प्रचार के लिए श्रद्धा मलेशिया में आयोजित आईफा में पहुंच चुकी है। श्रद्धा ने इसकी जानकारी शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से दी उन्होंने लिखा, हैदराबाद से मलेशिया आईफा में एबीसीडी 2 का प्रचार। मुख्य पुरस्कार समारोह में एक विशेष श्रद्धांजलि दे रही हू। अच्छे की कामना कर रही हू। कामना करें कि मेरी किस्मत मेरा साथ दे।
रेमो डिसूजा निर्देशित एबीसीडी-2 19 जून को रिलीज हो रही है। यह एबीसीडी-ऐनीबॉडी केन डांस का सीक्वल है, जिसमें श्रद्धा के अलावा वरुण धवन, प्रभुदेवा एवं डांसर लौरेन गोटलिब भी है।

Leave a comment