टाइगर श्रॉफ कर रहे हैं मॉडल दिशा पटनी को डेट

टाइगर श्रॉफ कर रहे हैं मॉडल दिशा पटनी को डेट

हिरोपंथी से अपने करियर का शानदार आगाज करने वाले टाईगर श्रॉफ इन दिनों बिता रहे है एक माडल के साथ समय जानकारी के मुताबिक जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर की इन दिनों एक मॉडल को डेट कर रहे है। दिशा पटनी नाम की यह मॉडल एक्ट्रेस बनना चाहती है। बताया तो यह भी जा रहा है कि टाइगर की दूसरी फिल्म बागी में पहले उनके अपोजिट दिशा को ही लिया गया था। लेकिन अब श्रद्धा कपूर इसके लिए फाइनल कर ली गई है।

इन दोनों को अकसर बांद्रा के आसपास ड्राइव करते हुए देखा गया है। दोनों एक ही जिम में जाते हैं और अकसर साथ ही वर्कआउट करते है। दिशा इंदौर की रहने वाली हैं और 2013 में हुई मिस इंदौर प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर-अप रही थी।

दिशा ने पहले तीन फिल्मों से बॉलीवुड डेब्यू करने की कोशिश की मगर कुछ नतीजा नहीं निकला। इनमें करण जौहर की नो सेक्स प्लीज़, एकता कपूर की वैनिटी फेयर और वी आर इंडियन शामिल है। दोनों अपने रिश्ते को अभी सामने नहीं लाना चाहते।

यही वजह है कि न तो वे पब्लिक में साथ दिखते है, न ही सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे के पिक्चर्स शेयर करते है। अहमद खान और आतिफ असलम के वीडियो ज़िंदगी आ रहा हूं मैं... में ही दोनों एक बार साथ दिखे है।

 

Leave a comment