
अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म वजीर का पहला टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था। इस टीजर में सब कुछ काफी उलझन से भरा था जिसको दर्शकों ने खासा पसंद किया । लेकिन अब फिल्म का दूसरा टीजर लॉन्च हो गया है, इस बार के टीजर से काफी भेद खुलकर सामने आए है। इस टीजर को मुंबई के एक थिएटर में लॉन्च किया गया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा मौजूद थे।
नए टीजर में फरहान अख्तर हाथ में बंदूक थामे एक ATS इंस्पेक्टर के रूप में नजर आ रहे है और ये पहली बार होगा कि फरहान अख्तर एक पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन एक अपाहिज बुजुर्ग के किरदार में दिखाई देंगे, जो शतरंज का शौकीन है।पहले टीजर में बस अमिताभ और फरहान को सामने किया गया था। बाकी चीजें छुपा ली गई थी।
लेकिन दूसरे टीजर की शुरुआत ही फिल्म के विलेन नील नितिन मुकेश की आवाज होती है। इसी के साथ अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम के किरदार भी सामने आ गए।
बिजॉय नाम्बियार के डायरेक्शन में पहले इस फिल्म का नाम दो तय हुआ था लेकिन बाद में इसे वजीर नाम दिया गया। फरहान ने इस फिल्म के लिए खास शारीरिक ट्रेनिंग ली है और उनके मूछों वाले अवतार को भी काफी सराहना मिल रही है।
बिजॉय नांबियर ने डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी विधू विनोद चोपड़ा और अभिजात जोशी ने लिखी है। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
Leave a comment