आज एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हो गई है 28 साल की

आज एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हो गई है 28 साल की

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 28 साल की हो गई हैं। 2 जून 1987 को उनका जन्म बिहार के पटना शहर में हुआ था। वे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जिन्होंने कम समय में ही अपना मुकाम हासिल कर लिया है। सोनाक्षी शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की सबसे छोटी संतान है। उनके अलावा शत्रु के दो जुड़वां बेटे लव और कुश है। सोनाक्षी की मां का नाम पूनम सिन्हा है, जो पेशे में एक्ट्रेस रही है। उन्होंने जिगरी दोस्त(1968), आदमी और इंसान(1969), शैतान (1974), ड्रीम गर्ल(1977) और जोधा अकबर(2008) जैसी कई फिल्मों में काम किया है। सोनाक्षी के परिवार में इसी साल जनवरी में एक सदस्य और जुड़ा है। वह है उनकी भाभी और कुश की पत्नी तरुणा अग्रवाल।

सोनाक्षी ने अपनी स्कूलिंग आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से पूरी की, जबकि श्रीमती नाथीबाई दामोदरदास ठाकरसे यूनिवर्सिटी मुंबई से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है।

बॉलीवुड में दबंग गर्ल के नाम से जानी जाने वाली सोनाक्षी ने साल 2010 की सुपरहिट फिल्म दबंग से बॉलीवुड में एंट्री ली थी, जिसमें उनके को-स्टार सलमान खान थे। इसके बाद वे राउडी राठौर, सन ऑफ़ सरदार, दबंग 2, लुटेरा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, बुलेट राजा, और आर राजकुमार हॉलिडे, अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, एक्शन जैक्शन और तेवर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके अलावा वे साउथ के गॉड कहे जाने वाले रजनीकांत के साथ फिल्म लिंगा में भी नजर आ चुकी हैं फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म अकीरा की शूटिंग में व्यस्त है।

कभी अपने मोटापे से परेशान रहने वाली सोनाक्षी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। वैसे, बता दें कि आज वे जितनी खूबसूरत दिखती है, बचपन में उतनी ही क्यूट नजर आती थी। ऐसा हम नहीं कह रहे, यह तो उनकी बचपन की वे तस्वीरें बयां कर रही है, जो इंटरनेट पर मौजूद है।


Leave a comment