
बॉलीवुड के किसिंग किंग इमरान हाशमी और संजीदा अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी आने वाली फिल्म हमारी अधूरी कहानी की शूटिंग 15 रातों तक बिना सोए हुए की। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म हमारी अधूरी कहानी 12 जून को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में इमरान हाशमी, विद्या बालन और राज कुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है।
बताया जाता है कि इमरान और विद्या, मोहित सूरी के साथ एक होटल में शूटिंग कर रहे थे जिस दौरान अपने 15 दिन के शेड्यूल के दौरान दोनों लगातार रात के समय सो नहीं सके। मोहित सूरी ने कहा फिल्म में इमरान उद्योगपति का किरदार निभा रहे हैं जिसके दुनिया भर में कई होटल होते हैं। विद्या बालन उनके एक होटल में काम करती है।
दोनों के लिए असल होटल में शूट करने की जरूरत थी लेकिन मुश्किलें उस समय पैदा हो गईं जब होटल वालों ने कहा कि आप रात को दो बजे से लेकर सुबह साढ़े 6 बजे तक ही शूटिंग कर सकते हैं। इस तरह अगले 15 दिन तक शूटिंग को इसी समय में अंजाम दिया जाने लगा। विद्या और इमरान ने बेहतरीन ढंग से बिना शिकायत के काम किया।

Leave a comment