
बालीवुड़ के तीन चमकते सितारे यानी सलमान शाहरुख और आमिर। यें तीनो जल्द ही नजर आ सकते है एक साथ एक फिल्म में। बॉलीवुड में ऐसी खबरें कई बार आई और कयासबाजी भी खूब होती रही है। लेकिन एक बार फिर बॉलीवुड के खान एक्टर्स सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के एक फिल्म में काम करने की चर्चा जोरो पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आमिर, शाहरुख और सलमान जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले है।
सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड के नामचीन निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने उस फिल्म को प्रोड्यूस करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक साजिद ने एक फिल्म प्रोड्यूसर करने का फैसला किया है जिसमें तीनों खान सुपरस्टार्स होंगे।
गौर हो कि शाहरुख और सलमान इससे पहले करण अर्जुन, हम तुम्हारे हैं सनम और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके है। आमिर और सलमान भी अंदाज अपना अपना (1990 ) में साथ नजर आए थे। हालांकि अब तक तीनों ने एक साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। लिहाजा यह पहला मौका होगा जब खान तिकड़ी एक साथ सिनेमा के पर्दे पर दिख सकती है।

Leave a comment