रितेश ने बेटे रियान की पहली तस्वीर Twitter पर की शेयर

रितेश ने बेटे रियान की पहली तस्वीर Twitter पर की शेयर

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने फस्र्ट टाईम अपने हाल ही में जन्मे बेटे रियान की सुन्दर-सुन्दर फोटों सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में रितेश, उनकी पत्नी जेनेलिया और उनका छह माह का बेटा एकसाथ दिखाई दे रहे है। जेनेलिया रितेश को पीछे से गले लगाते हुए चूम रही हैं और रितेश ने रियान को गले से लगाया हुआ है।

रितेश ने ट्वीट किया, रियान ने हमें पूरा किया जेनेलिया। दूसरी तस्वीर में रियान को पूर्व नेता और दिवंगत दादा विलासराव देशमुख के 70वें जन्मदिन के मौके पर उनके प्रति सम्मान जताते हुए दिखाया गया है।

रितेश ने लिखा, रियान अपने दादा विलासराव देशमुख के 70वें जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान जता रहा है। एक और तस्वीर में रितेश ने रियान को अपनी बाहों में उठाया हुआ है। रितेश ने तस्वीर का कैप्शन लिखा, मेरे पिता के 70वें जन्मदिन पर रियान छह माह का हो गया। रितेश ने जेनेलिया से वर्ष 2012 में शादी की थी। रियान का जन्म पिछले साल नवंबर में हुआ था।

 

Leave a comment