
मुंबई:बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म बॉम्बे वेलवेट, में 35 किलोग्राम का भारीभरकम गाउन पहनी हुए नजर आएंगी। बॉलीवुड में चर्चा है कि द डर्टी पिक्चर, के लिए सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली निहारिका खान ने बॉम्बे वेलवेट, में अनुष्का शर्मा के रेट्रो लुक के लिए 140 पोशाकें तैयार कीं है। बताया जाता है कि इस फिल्म में अनुष्का उस दौर की सर्वश्रेष्ठ गायिका की भूमिका निभा रही है।
बताया जाता है कि बॉम्बे वेलवेट, के एक सीन में अनुष्का शर्मा ने 35 किलोग्राम वजनी गाउन पहना है। निहारिका ने कहा है कि इस सीन में अनुष्का क्लब में नजर आती हैं और गाउन पहनने में अनुष्का को दो घंटे का समय लगा।
उल्लेखनीय है अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म \'बॉम्बे वेलवेट\' 60 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा रणबीर कपूर और करण जौहर की मुख्य भूमिका में है। करण जौहर ने इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया है। यह फिल्म 28 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

Leave a comment