Search KhabarFast

Press ESC to close

एक पाउडर के चक्कर में मुश्किल में फंस गईं ऋचा

एक पाउडर के चक्कर में मुश्किल में फंस गईं ऋचा

नई दिल्ली: ऋचा चड्ढा को हाल में ही दिल्ली हवाई अड्डे पर रोककर अधिकारियों ने पूछताछ की, जब ऋचा मुंबई जा रही थीं। सुरक्षा अधिकारियों को यात्री सामान की जांच के दौरान उनके के बैग में कुछ संदिग्ध पदार्थ होने की शंका थी, जिसकी वजह से उन्हें रोका गया।

बाद में पता चला कि वह संदिग्ध सामान महज आयुर्वेद पाउडर था, जो वह त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करती हैं। ऋचा पिछले छह महीनों से त्वचा की देखभाल के लिए पारंपरिक आयुर्वेदिक तरीके इस्तेमाल कर रही हैं। उनका मानना है कि आयुर्वेद के इस्तेमाल से उन्हें काफी फायदा पहुंचा है। वह हर रोज आयुर्वेदिक विधियों का इस्तेमाल करती हैं और यात्रा के दौरान भी आयुर्वेदिक प्रसाधन साथ रखती हैं।

ऋचा के आयुर्वेद प्रेम ने उनको इस बार मुश्किल में डाल दिया जब हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों को उनके बैग में रखे पदार्थ पर संदेह हुआ। ऋचा ने एक बयान में इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी हाल में मुंबई जा रही थी और मेरे सामान में आयुर्वेदिक सामग्रियां थीं। सुरक्षाकर्मियों को मेरा आयुर्वेदिक पाउडर संदिग्ध जान पड़ा। मैं नहीं चाहती थीं कि वह सब चीजें जब्त कर ली जाएं, क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं हैं और यह खास तौर पर मेरे लिए बनाया गया था।

ऋचा ने कहा कि मैं पूरे दो घंटे तक अधिकारियों को विश्वास दिलाती रही कि यह सामग्री संदिग्ध नहीं है। मुझे पता है कि वे लोग अपना काम कर रहे थे, इसलिए मैं उनके साथ सहयोग कर रही थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast