
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका और उनके
पूर्व प्रेमी रॉकस्टार रणबीर कपूर की जोडी एक बार फिर से धूम मचाने जा रही है। रणबीर कपूर और दीपिका
पादुकोण की केमेस्ट्री को
दर्शक बेहद पसंद करते है। पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म \"ये जवानी है दीवानी\" में रणवीर और
दीपिका की जोडी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और फिल्म ने टिकट खिडकी पर जोरदार कमाई की थी।
सबसे पहले यह जो़डी वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म बचना ऎ हसीनो, में एक साथ नजर आयी थी। बॉलीवुड के जाने-माने
माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे है।
फिल्म का निर्देशन
इम्तियाज अली करेंगे। इम्तियाज इसके पूर्व रणबीर को रॉकस्टार जबकि दीपिका को \"लव आज कल\" में
निर्देशित कर चुके है।
चर्चा है कि इस फिल्म का नाम \"तमाशा\"
रखा गया है। पहले इस फिल्म का नाम विंडो सीट रखा गया था। चर्चा है कि इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का
काम आठ महीने से जारी है। फिल्म की शूटिंग
जुलाई में शुरू किये जाने की संभावना है। बताया जाता है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होगी।

Leave a comment