भाई दूज पर DTC बसों में बहनें कर पाएंगी मुफ्त यात्रा

भाई दूज पर DTC बसों में बहनें कर पाएंगी मुफ्त यात्रा

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने भैया दूज पर आवागमन करने के लिए महिलाओं एवं लड़कियों के लिए सभी बसें फ्री कर दी हैं। दिल्ली के परिहवन मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि भैया दूज यानी 1 नवंबर को दिल्ली परिवहन निगम की एसी एवं नॉन एसी बसें तथा क्लस्टर बसें महिलाओ एवं लड़कियों के लिए फ्री रहेंगी।

बता दे कि यह पहली भैया दूज है जब दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए सभी तरह की बसें फ्री कर दी हैं। इससे पहले इस पर्व पर नॉन एसी बसों में ही ये सुविधा मिलती थी। इस मौके पर डीटीसी की अधिक बसों को सड़क पर उतारा जाएगा।

1 नवंबर को भैया दूज की सुबह से शाम तक डीटीसी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। दिल्ली परिहवन निगम ने सभी रीजनल मैनेजर तथा डिपो मैनेजर को निर्देश दिए है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें और जरूरत के अनुसार बसें उपलब्ध कराएं। यातायात निरीक्षकों को भी सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।

Leave a comment