21 पूर्व जजों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखी चिट्ठी, दबाव का किया जिक्र

21 पूर्व जजों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखी चिट्ठी, दबाव का किया जिक्र

CJI: देश के 21 पूर्व जजों ने CJI डी वाई चंद्रचूड़ को चिट्टी लिखी है। चिट्टी में जजों ने न्यायपालिका पर अनुचित दबाव का जिक्र किया गया है। CJI डी वाई चंद्रचूड़ को चिट्टी लिखने वाले 21 जजों में 17HC के पूर्व जज और 4SC के पूर्व जज शामिल हैं।जजों नेलिखे पत्र में कहा है कि कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर औप दवाब डालकर न्यायपालिका को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए ये लोग ऐसा कर रहे हैं। यही कारण है कि लोगों को कोर्ट-कचहरी पर भरोसा कम हो रहा है।

'न्यायपालिका पर अनुचित दबाव'

21 पूर्व जजों ने CJI डी वाई चंद्रचूड़ को लिके पत्र में लिखा कि कुछ गुटों की ओर से हमपर अनुचित दबाव के साथ गलत जानकारी और सार्वजनिक अपमान के माध्यम से न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। यह हमारे संज्ञान में आया है कि संकीर्ण राजनीतिक हितों और व्यक्तिगत लाभ से प्रेरित ये तत्व हमारी न्यायिक प्रणाली में जनता के विश्वास को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

जूडिशरी के खिलाफ जनता की भावनाओं को लेकर चिंतित

 हमकेवल गलत सूचना की रणनीति और न्यायपालिका के खिलाफ जनता की भावनाओं के बारे में चिंतित हैं। यह सिर्फ अनैतिक ही नहीं बल्कि मारे लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के लिए भी नुकसानदायक हैं। चीफ जस्टिस को लिखे गए पत्र में 21पूर्व जजों ने कहा है कि न्यायिक निर्णयों की चुनिंदा रूप से प्रशंसा करने की प्रथा किसी के विचारों के साथ मेल खाती है। इसके साथ उन लोगों की करती है जो  न्यायिक समीक्षा और कानून के शासन के सार को कमजोर नहीं करते हैं।

Leave a comment