कैथल : धान की आवक शुरू होने से हो रही है समस्या

कैथल : धान की आवक शुरू होने से हो रही है समस्या

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में धान की खरीदारी का सीजन शुरू होने वाला है। इसलिए कैथल नई अनाज मंडी के आढ़ती इन दिनों काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। उनकी परेशानी का कारण नई अनाज मंडी का अस्थायी मंच है। 

आढतियों की माने तो मंडी में पहले ही जगह कम है और प्रशासन दुवारा बनाया गया अस्थाई मंच आज तक नहीं हटाया गया है। जो आढ़तियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। और अब इसको हटाने के लिए कैथल आढ़तियों ने उपायुक्त कैथल को गुहार लगाई है। 

गौरतलब है कि 17 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैथल आए थे और अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित किया था जिसके लिए एक अस्थाई मंच का निर्माण किया था जो आज तक नहीं हटाया गया है।

Leave a comment