
हरियाणा सरकार जहां बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के नारे दे रही है। वहीं हरियाणा में मनचलों की छेड़छाड़ से लड़कियों को मजबूरन पढाई छोड़नी पड़ रही है। क्योंकि हरियाणा में अब मनचलों के हौसले दिन पे दिन बुलंद हो रहे है ताजा मामला पलवल के गांव पिंगोड़ गांव का है।
जहां नाबालिग लड़की को गांव का ही युवक परेशान कर रहा था उसके बाद अज्जू ने अपने दो साथियों अकिंत और सलमान के साथ मिलकर लड़की का अपहरण करने की कोशिश की लेकिन लड़की के दादा बंसी ने उसको लड़को के चंगुल से छुडवाया।
जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई और आज करीब 4 महीने बीतने के बावजूद भी आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया है। वहीं इस मामले पर पलवल की महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी का कहना है कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था डीएसपी के नेतृत्व में कई बार गाँव में रेड भी मारी गई लेकिन तीनों आरोपी फरार हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

Leave a comment