DU छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का सीटों पर कब्जा

DU छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का सीटों पर कब्जा

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नतीजों के मुताबिक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि एक सीट नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के खाते में गई है। डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के पद पर एक बार फिर एबीवीपी का कब्जा होगा, लेकिन संयुक्त सचिव का पद उसके हाथ से निकल गया है।

एबीवीपी की ओर से अंकित तंवर डूसू के नए अध्यक्ष होंगे जबकि प्रियंका छाबरी उपाध्यक्ष और अंकित सांगवान सचिव होंगे। वहीं एनएसयूआई के मोहित गरिड डूसू के नए संयुक्त सचिव होंगे। बात दें कि पिछले साल इन चारों सीटों पर एबीवीपी का कब्जा था।इस पहले आज सुबह मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। 

गौरतलब है कि चुनाव मैदान में कुल 17 उम्मीदवार डूसू के चार पदों के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के खड़े हुए थे। इसमें सात डूसू के अध्यक्ष पद और चार उपाध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे थे। 

दिल्ली विश्वविद्यालय में कुल 1,23,421 मतदाता हैं। डूसू के लिए मतदान 42 कॉलेजों के 50 मतदान केंद्रों और विश्वविद्यालय के आठ विभागों में दो चरणों में निर्धारित किया गया था। पहले चरण का चुनाव सुबह 8.30 बजे जबकि दूसरे चरण का चुनाव 3 बजे हुआ। यह चुनाव 9 सितंबर को हुआ। इस चुनाव मेें हजारों की संख्या में छात्रों ने मतदान किया। 

Leave a comment