दिल्लीः कोठा मालिक पति-पत्नी अरेस्ट, रोजाना 10 लाख कमाता था आरोपी

दिल्लीः कोठा मालिक पति-पत्नी अरेस्ट, रोजाना 10 लाख कमाता था आरोपी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जीबी रोड में 4 कोठे चला रहे अफाक हुसैन और सायरा बेगम नाम के कोठा मालिकों को मकोका के तहत गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन लोगो ने साल 1999 में लड़कियों की सप्लाई कर एक कोठा शुरू किया था और आज 4 कोठे में रोज की 10 लाख से अधिक की कमाई कर रहे थे।

इन दोनों ने सालों से लड़कियों की 20 से 50 हजार की खरीद कर उनका 2 लाख से ऊपर का सौदा कर देते थे। पुलिस को शक है कि ये अब तक लगभग 100 करोड़ से भी ज्यादा काली कमाई कर चुके हैं। अफाक 50 साल और सायरा बेगम 45 साल की है। 

दोनों ने नेपाल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई इलाको से भोली भाली 5000 से ज्यादा लड़कियों को अब तक कोठों या दूसरी जगह सप्लाई किया है।अफाक हुसैन के साथ काम करने वाले रमेश,वासु, शमशाद, मुमताज, शिल्पी, पूजा थापा भी पकड़े गए हैं जो इस रैकेट में बड़ी भूमिका निभा रहे थे। इनके पास से फार्महाउस और लग्जरी गाड़िया भी बरामद हुई हैं। 

Leave a comment