
नई दिल्ली : भारत टेक्नोलॉजी स्टार्टअप की संख्या के लिहाज से दुनिया में तीसरे स्थान पर है। भारत में 4200 टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हैं। 47 हजार की संख्या के साथ अमेरिका पहले और 4500 के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है। थॉट आर्बिट्रेज रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग के साथ उद्योग चैंबर एसोचैम के अध्ययन में यह बात कही गई है।
इसके मुताबिक, भारत में बेंगलुरु में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हैं। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर और मुंबई का स्थान है। उभरते टेक्नोलॉजी उद्यमियों के बीच हैदराबाद और चेन्नई भी काफी लोकप्रिय हैं।

Leave a comment