आज हो सकती है दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा

आज हो सकती है दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली : दिल्ली में जल्द ही चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयुक्त दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें को घोषणा कर सकते हैं। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के साथ चुनाव आयुक्त ने बैठक कर अंतिम निर्णय की तैयारी कर ली है। 

दिल्ली विधानसभा का पिछला चुनाव दिसंबर 2013 में हुआ था। अरविंद केजरीवाल ने14 फरवरी 2014 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद विधानसभा निलंबित हो गई जिसे चार नवंबर 2014 को भंग कर दिया गया।

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 2013 के चुनावों में भाजपा 33 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। इसके बाद पहली बार चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी थी जिसे 28 सीटें मिली। 15 साल से सत्ता में बैठी कांग्रेस महज आठ सीटों पर सिमट गई थी जबकि एक सीट जेडीयू के खाते में गई थी। 

गौरतलब है कि दिल्ली में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसके तहत आप और कांग्रेस ने तो प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। वहीं भाजपा की ओर से सांसदों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा गया है। 

Leave a comment