Delhi: 16 साल की नाबालिग रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को मारी गोली

Delhi: 16 साल की नाबालिग रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को मारी गोली

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार 16 साल की नाबालिग लड़की ने एक महिला को गोली मार दी। गंभीर रूप  से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नाबालिग को मौका-ए-वारदात पर ही लोगों ने पकड़ लिया। जांच में पता चला कि घायल महिला के बेटे पर नाबालिग के साथ रेप का आरोप है।

पुलिस को शनिवार शाम साढ़े 5:00 बजे के करीब भजनपुरा इलाके से महिला को गोली मारे जाने की सुचना मिली। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि 16 साल की नाबालिग लड़की ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पिस्तौल के साथ नाबालिग को पकड़ लिया। 
 
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि नाबालिग रेप पीड़िता है। घायल महिला के बेटे पर उस लड़की से रेप करने का आरोप है। जिसपर कोर्ट में फ़िलहाल केस चल रहा है। वहीं  घायल महिला को अस्पताल के लिए रेफर किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
 
सामने आया घटना का CCTV 
 
गोली मारने की घटना से जुड़ा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है। CCTV फुटेज में एक लड़की दुकान पर जाती दिख रही है और फिर वो कुछ निकालती है। घटना के बाद एक आदमी लड़की को पकड़ता दिख रहा है। इस दौरान लड़की के हाथ में पिस्टल दिखाई देती है।

Leave a comment