
एलपीजी निर्माता कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। सब्सिडी वाले सिलेंडर 18 रुपए 50 पैसे व कमर्शियल सिलेंडर के दाम 21 रुपए बढ़ गए हैं। मई महीने में इसी कीमत पर सिलेंडर की बिक्री की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ाने के साथ ही 30 अप्रैल की आधी रात से एलपीजी निर्माता कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कीमत बढ़ाने के साथ ही मई महीने की दर भी तय कर दी है। सब्सिडी वाले सिलेंडर 18 रुपए 50 पैसे बढ़े दाम पर बिकेगा। इस महीने उपभोक्ताओं को 609 रुपए में सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं के खाते में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा 181 रुपए 35 पैसा जमा किया जाएगा।
व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत को भी बढ़ा दी गई है। 21 रुपए की वृद्घि के साथ ही एक हजार 98 रुपए की दर से सिलेंडर की बिक्री की जाएगी । यहां यह बताना लाजिमी है कि केंद्र सरकार ने पहल योजना प्रारंभ करने के साथ ही रसोई गैस सिलेंडर को नियंत्रण मुक्त कर दिया है। मसलन एलपीजी निर्माता कंपनियों को हर महीने दाम तय करने की छूट दे दी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में अस्थिरता आते ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी तब्दीली कर दी जाती है। आमतौर पर यह देखा जा रहा है कि जब से इसे नियंत्रणमुक्त किया गया है रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में अस्थिरता बनी हुई है। बीते चार महीने से कीमत में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसी तरह पेट्रोल व डीजल की कीमतों में अस्थिरता का माहौल देखा जा रहा है। इसे लेकर व्यवसायियों में दशहत का माहौल है। कमोबेश कुछ इसी तरह की स्थिति एलपीजी डीलरों की भी है। अधिक कीमत पर कमर्शियल सिलेंडर की खरीदी कर गोदाम में स्टॉक रखते ही दूसरे महीने अचानक कीमत में कमी कर दी जाती है। इसका घाटा डीलरों को उठाना पड़ रहा है।
सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में गिरावट या फिर दाम ऊंचे होने का असर सब्सिडीधारी उपभोक्ताओं को नहीं हो रहा है। ये अलग बात है कि सिलेंडर खरीदते वक्त जेब ढीली करनी पड़ती है। दो या फिर तीन बाद सब्सिडी की राशि खाते में जमा करा दी जाती है। मई महीने में रसोई गैस सिलेंडर की बिक्री के लिए एलपीजी निर्माता कंपनियों ने रेट तय कर दिया है। सब्सिडी सिलेंडर 18 रुपए 50 पैसे बढ़ोतरी के साथ 609 रुपए पर बिक्री की जाएगी। इसी तरह 21 रुपए की वृद्धि के साथ एक हजार 98 रुपए की दर से कमर्शियल सिलेंडर की बिक्री होगी। सब्सिडीधारी उपभोक्ताओं के खाते में इस महीने 181रुपए 35 पैसे जमा होंगे।
Leave a comment