दिल्ली: ऑटो चालकों ने दी हड़ताल की चेतावनी

दिल्ली: ऑटो चालकों ने दी हड़ताल की चेतावनी

राजधानी में सम-विषम वाहन फॉर्मूले की सोमवार को होने वाली कठिन परीक्षा के बीच दिल्ली सरकार को ऑटो-टैक्सी संगठनों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। ऑटो-टैक्सी संगठन के अगुवा राजेंद्र सोनी ने आरोप लगाया है कि 14 मार्च को परिवहन मंत्री के साथ बैठक में जो वादे किए गए थे, उसे सरकार ने पूरा नहीं किया है। हड़ताल की सूचना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और परिवहन मंत्री को भेजने का दावा हड़ताल करने वाले संगठन के नेता कर रहे हैं। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ व दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी कहते हैं कि ऑटो-टैक्सी चालकों का रोजगार छिन रहा है। ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।

नियमों के खिलाफ चल रही सेवा पर सरकार ने रोक लगाने व कार्रवाई करने का वादा 14 मार्च को यूनियन सदस्यों के साथ किया था। लेकिन उस दिशा में सरकार ने कुछ नहीं किया। यही वजह है कि हमने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

 

Leave a comment