
रियो दी जेनेरियो : रियो के माराकाना स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के दल ने अपनी चमक जमकर बिखेरी। भारतीय खेल दल की अगुआई अपने हाथों में तिरंगा लेकर ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने की।
भारतीय खिलाड़ियों की स्टेडियम में एंट्री होते ही वहां मौजूद प्रशंसकों ने उनका जमकर स्वागत किया। भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपने हाथों को हवा में लहराकर दर्शकों का अभिवादन किया।
भारतीय महिला खिलाड़ी साड़ी में नजर आईं तो पुरुष खिलाड़ी कोट और पैंट में दिखे। परेड में भारत 95वें नंबर पर था। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों के दल से साथ भारतीय हॉकी टीम नजर नहीं आई।
हॉकी टीम को आज अपना पहला मैच में आयरलैंड से खेलना है जिस वजह से खिलाड़ियों ने इस समारोह में हिस्सा नहीं लिया।
इस बार भारत के 119 खिलाड़ी 15 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। रियो में अब तक भारत के सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में भारत के 83 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारतीय दल में इस बार 56 महिला खिलाड़ी हैं।

Leave a comment