
नई दिल्ली : भारतीय दल ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए रियो डी जेनेरियो पहुंचीं चुकी है। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलो की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है।
भारतीय प्रशंसक रियो के लिए गए भारतीय दल को समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आज राज्यसभा में भारतीय महिला मुक्केबाज मैरीकॉम ने रियो के लिए गए भारतीय दल को अभी शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा था कि वह रियो ओलंपिक 2016 में हिस्सा लेने गए भारतीय दल के लिए शुभकामनाएं भेजने हेतु डाकिये की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि एक इंसान रातों-रात खिलाड़ी नहीं बनता। इसमें काफी मेहनत और संयम की आवश्यकता होती है।

Leave a comment