हेजल कीच से जल्द शादी रचाएंगे युवराज सिंह

 हेजल कीच से जल्द शादी रचाएंगे युवराज सिंह

नई दिल्ली : टीम इंडिया के बल्लेबाज युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

बॉलीवुड वेबसाइट स्पॉटबाय.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक युवराज और हेजल कीच इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी करने वाले हैं।

हालांकि, अभी शादी की डेट तय नहीं हुई है, सूत्रों के मुताबिक वे न्यू ईयर से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे। युवराज सिंह ने हेजल से पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया में सगाई की थी।

शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कई स्टार खिलाडी हिस्सा लेंगे। शादी जहां तक संभव है चंडीगढ में ही होनी तय है।

हेजल कीच ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान स्टारर बॉडीगार्ड' (2011) में करीना कपूर की सहेली का किरदार निभाया था।

Leave a comment