
Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती के बाद एक नाबालिक लड़की से चलती कार में रेप किया गया है। इतना ही नहीं एक दूसरे आरोपी ने इसका अश्लील वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड किया है।
बता दें कि पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़ित लड़की की सोशल मीडिया के जरिए युवक से दोस्ती हुई थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के द्वारा इस घटना में अब तक तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि घटना एक जून को मोहना पुलिस थाना में हुई थी, लेकिन शिकायत गुरुवार को दर्ज कराई गई है। रपोर्ट के अनुसार पीड़ित लड़की 9वीं क्लास की छात्रा है और इंस्टाग्राम पर आरोपियों में से एक से उसकी दोस्ती थी। उन्ही आरोपियों से उस युवती की पहचान उसी के जिरए हुई थी। एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर पहले बातचीत की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो
गौरतलब है कि उन्होंने बताया कि 1 जून को दोनों लड़के और एक अन्य आरोपी लड़की से उसके गांव में मिले और उसे अपने साथ घूमने के लिए मजबूर किया। अधिकारी ने कहा,“ शिकायत के अनुसार एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और दूसरे ने उनकी वीडियो बनाया, जबकि उनका तीसरा साथी कार चला रहा था”। इतना ही नहीं बल्कि बाद में आरोपियों ने इस वीडियो को वायरल करने की भी धमकी देकर लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुला रहे थे। अधिकारी ने बताया कि, “ जब लड़की ने उनकी धमकियों के आगे झुकने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद पीड़ित को परिवार के लोगों से इसकी जानकारी मिली थी।
Leave a comment