आज से संसद का शीतकालीन सत्र है। दोनों सदनों में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने पूरी तैयारी कर ली है। राफेल डील, किसानों की समस्याएं, CBIघटनाक्रम जैसे मुद्दों पर विपक्ष जोर देगा।
तो वहीं तीन तलाक,चिट फंड, उपभोक्ता संरक्षणगैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम जैसे जैसे करीब तीन दर्जन विधेयक पारित करने पर केंद्र सरकार का ध्यान होगा। इनमें 20 विधेयक नए हैं जबकि बाकी सदन में पहले ही पेश किए जा चुके। बताया जा रहा है कि लोकसभा में पेश करीब 15 विधेयकऔर राज्यसभा में पेश 9 विधेयक पारित होने हैं। हालांकि आज केंद्रीय मंत्री अनंत के निधन के कारण कार्यवाही नहीं चल पायेगी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की बैठक को स्थिगत कर दिया जायेगा।बता दें यह लोकसभा चुनाव से पहले संसद का अंतिम संपूर्ण सत्र होगा।
Leave a comment