सीएम के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

सीएम के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

 

फतेहाबाद में मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाईजर राजीव जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के मीडिया एडवाइजर ने कहा कि बीजेपी कर्नाटक में बड़े दल के रूप में चुनी गई है।

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल पर बोलते हुए राजीव जैन ने कहा कि हड़ताल कर्मचारियों की दो यूनियनों की सीएम के साथ बैठक हुई। एक यूनियन ने हड़ताल वापस लेने की बात कही। तो दूसरी यूनियन ने यूनियन पदाधिकारियों से बातचीत की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जो जायज मांगे थी वो पहले ही पूरी की जा चुकी है। वहीं समान काम समान वेतन मुद्दे पर कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद इसपर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा लागू करने के सवाल पर कहा कि प्रदेश में कहीं एस्मा लागू नहीं किया गया। यह सब मीडिया और हड़ताल कर्मचारियों की गलतफहमी है। वहीं सीएम के विदेश दौरे पर अशोक तंवर के बयान पर जैन ने कहा कि तंवर पहले हुड्डा से हिसाब लें। कितने दौरे किए और क्या लाए।

Leave a comment