कांग्रेस के अध्यक्ष बने राहुल गांधी,पार्टी मुख्यालय के बाहर जोरदार जश्न।

कांग्रेस के अध्यक्ष बने राहुल गांधी,पार्टी मुख्यालय के बाहर जोरदार जश्न।

अब तक कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे राहुल गांधी को कांग्रेस ने अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। राहुल गांधी 16 दिसंबर का औपचारिक रूप से पार्टी की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले राहुल गांधी, गांधी-नेहरू परिवार के छठे सदस्य बन गए हैं। कांग्रेस नेता एम रामचंद्रन ने दोपहर में इसका औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया। नामांकन के दौरान राहुल की ओर से दाखिल किए गए सभी 89 सेट सही पाए गए। राहुल ने 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था।राहुल गांधी 17 दिसंबर को सभी कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस सांसदों के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। साफ है कि अध्यक्ष पद संभालने से पहले राहुल सभी नेताओं से खुल कर चर्चा करना चाहते हैं। इससे पहले खबर थी कि राहुल गांधी 14 दिसंबर को आधिकारिक रूप से अध्यक्ष पद संभालेंगे। लेकिन इस पर फैसला नहीं हो सका,क्योंकि 14 तारीख को ही वोटिंग है इसलिए कुछ नेताओं ने इस दिन ताजपोशी का विरोध किया।

Leave a comment