कौन है मुंबई हिट-एंड-रन केस में गिरफ्तार हुआ राजेश शाह? जिन्हें बताया जाता है CM एकनाथ शिंदे का राइट हैंड

कौन है मुंबई हिट-एंड-रन केस में गिरफ्तार हुआ राजेश शाह? जिन्हें बताया जाता है CM एकनाथ शिंदे का राइट हैंड

Mumbai Hit and Run Case: मुंबई में रविवार सुबह करीब 5:00 बजे हुए हिटन रन मामले में आरोपी के पिता और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी मिहिर गायब है। इसके साथ ही रविवार को हुए इस मामले में आरोपी के पिता राजेश शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दाहिने हाथ माने जाते हैं। इसके अलावा राजनीतिक गलियारों में शाह की छवि एक अच्छे प्रबंधक के तौर पर है। साथ ही साथ शाह की स्क्रैप कारोबार पर भी अच्छी पकड़ मानी जाती है। हालांकि, मुंबई में बीएमडब्ल्यू कार से हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत का आरोप मृतक के बेटे मिहिर पर है।

बता दें कि अप्रैल 2023 में शाह को सीएम शिंदे नहीं उपनेता बनाया था। इससे पहले वो पालघर के जिला मुख्य। शिवसेना में विभाजन से पहले भी उन्होंने ये पद सम्भाला था। बिजनेसमैन के खानदान से ताल्लुक रखने वाले शाह का MIDC में स्क्रैप बिज़नेस और पालघर के आसपास औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा नाम है। खास बात ये है कि शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिंदे को ही ठाणे और पालघर से जुड़े पार्टी संबंधित कामों की जिम्मेदारी दी थी। कहा जाता है कि तब से ही शिंदे और शाह एक साथ काम कर रहे हैं। पालघर के माहिम इलाके में शाह का घर है। ऐसा भी बताया जाता है कि पालघर में उनके सभी समुदायों के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। फिलहाल वो अब पुलिस के गिरफ्त में है।

आरोपी के गर्लफ्रेंड के घर पहुंची पुलिस

महिर के पिता के बाद वर्ली पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को भी हिरासत मे लिया है। आरोपी मिहिर सुबह 8 बजे गोरेगांव से यह कहकर निकला था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर से एक दोस्त के पास बांद्रा जा रहा है। फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया। इस बीच वर्ली पुलिस की एक और टीम बांद्रा के लिए रवाना हो गई।

Leave a comment