Pakistan India updates: पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने भारत को लेकर कहा है कि एक अहम पड़ोसी को इस तरह से खारिज करना समझदारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो पीएम मोदी के मुसलमानों से रिश्ते खराब हो जाएंगे, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। पाकिस्तान को भारत की जरूरत नहीं है, बल्कि पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंधों से भारत को फायदा होगा। ...
India Maldives Relations: मालदीव के साथ रिश्तों में खटास के बीच भारत ने फिर बड़ा दिल दिखाया है। पर्यटन के मोर्चे पर झटका खा चुके मालदीव के हाथ फैलाने पर इंडिया की ओर से उसके बजट में मदद की गई है। देश ने सहयोग का संदेश देते हुए मालदीव के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सरकारी बांड की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी है। ...
गाजा और इजराइल का युद्ध जारी है। अब ये युद्ध राफा तक पहुंच चुका है। दरअसल, राफा में एक हमले में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले एक भारतीय कर्मी की मौत हो गई है। ये शख्स संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और संरक्षा विभाग (डीएसएस) का स्टाफ था ...
Bangladesh Foreign Minister Statement For India: बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने भारत के साथ संबंधों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर पाकिस्तान को भी मिर्ची लग सकती है। हसन महमूद ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ अच्छे संबंधों के बिना विकास संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने ये टिप्पणी बांग्लादेश के लिए की है।लेकिन यह बात सुनकर पड़ोसी देश पाकिस्तान भी चौंक सकता है, क्योंकि पाकिस्तान की जनता और कई नेता अक्सर पाकिस्तानी सरकार को भारत के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने की सलाह देते रहे हैं। बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भी मानते हैं कि भारत के साथ बेहतर संबंधों के बिना उसका विकास संभव नहीं है। ...
Chabahar Port Importance For India: भारत और ईरान के बीच चाबहार पोर्ट को लेकर समझौता हो गया है। सोमवार को दोनों देशों ने 10 साल के समझौते पर हस्ताक्षर किये। भारत और ईरान संयुक्त रूप से चाबहार बंदरगाह का विकास और प्रबंधन करेंगे। इस समझौते से भारत और ईरान के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी और मजबूत हुई है। इस समझौते के तहत इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) ने बंदरगाह में 120 मिलियन डॉलर का निवेश करने का वादा किया है। भारत ने रुपये में 250 मिलियन डॉलर के बराबर क्रेडिट विंडो भी दी है। ...
Pakistan Occupied Kashmir Situation: गेहूं के आटे, बिजली की ऊंची कीमतों और ऊंचे करों के खिलाफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में शुरू की गई पूर्ण हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पाकिस्तान सरकार ने हालात पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इससे पहले, विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़पों में कम से कम एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों में अधिकतर पुलिसकर्मी थे। ...
Afghanistan Flood: अफगानिस्तान में बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्रकृति आपादा में अब तक 300 लोगों की मौत हो गई है। हजारों लोगों के घर बर्बाद हो गए। साथ ही हजारों की संख्या में लोग अपने घर से बेघर हो गए हैं। वहीं, बाढ़ की चपेट में आने से हजारों जानवरों की मौत हो गई। इसके पूरे देश में मानवीय संकट पैदा हो गया है। ...
Pakistan Losing Grip On POK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों ने पाकिस्तानी पुलिस और प्रशासन की क्रूरता के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस उन पर लाठीचार्ज के साथ फायरिंग तक कर रही है। पुलिस प्रशासन के इस हिंसक दमन में एक आम नागरिक की मौत हो गयी। गुस्साई भीड़ ने एक पुलिस अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ...
Canada Police Arrest Forth Indian: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े मामले में कनाडा पुलिस ने चौथे भारतीय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि हत्या मामले में गिरफ्तार चौथा आरोपी, जो पहले से ही हथियारों की तस्करी के आरोप में पुलिस हिरासत में था, पर अब निज्जर की हत्या और साजिश रचने का नया आरोप लगाया गया है। इससे पहले कनाडा पुलिस ने तीन और भारतीयों को भी गिरफ्तार किया था। ...
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालात बेकाबू हो चुके हैं। दरअसल, वहां लोगों को बढ़ते बिजली के बिल और भारी टैक्स का सामना करना पड़ रहा है। बीते शुक्रवार से इसके खिलाफ नागरिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ये प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) ने पूरे क्षेत्र में को चक्का जाम और हड़ताल का ऐलान किया था ...