टैरिफ की आंधी के बीच ट्रंप का सियासी दांव, उत्तराधिकारी की घोषणा से अमेरिका में बढ़ा तनाव

टैरिफ की आंधी के बीच ट्रंप का सियासी दांव, उत्तराधिकारी की घोषणा से अमेरिका में बढ़ा तनाव

Donald Trump Successor: हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में टैरिफ वॉर छेड़ दी है। ट्रंप के इस फैसले ने केवल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल मचाई, बल्कि घरेलू और वैश्विक सियासत में भी नई बहस छेड़ दी। इसी बीच, ट्रंप ने एक और चौंकाने वाला कदम उठाया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के 6 महीने के अंदर ही उत्तराधिकारी की घोषणा करके हड़कंप मचा दिया है। ट्रंप ने अपने सबसे भरोसेमंद साथी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अपना उत्तराधिकारी अभी से घोषित कर दिया दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा 'उपराष्ट्रपति वेंस  उनके ‘सबसे संभावित’ MAGA उत्तराधिकारी हैं।' 

ट्रंप का उत्तराधिकारी कौन?

इन आर्थिक उथल-पुथल के बीच ट्रंप ने अपने संभावित उत्तराधिकारी की घोषणा कर अमेरिकी राजनीति में नया मोड़ ला दिया। जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस उनके मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) आंदोलन के सबसे संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं। हालांकि, छह महीने पहले पद संभालने वाले ट्रंप ने कहा कि उत्तराधिकारियों के बारे में बात करना बहुत जल्दी है। लेकिन वेंस निश्चित रूप से बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और इस समय वे शायद सबसे पसंदीदा हैं।

अमेरिका ने छेड़ी टैरिफ वॉर

गौरतलब है कि ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को और आक्रामक बनाते हुए कई देशों पर 10% से 41% तक के रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने का आदेश दिया। अमेरिका ने भारत पर 25% आयात शुल्क लगाया है। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान को 29% से घटाकर 19% टैरिफ की राहत दी गई। इन टैरिफ्स का मकसद अमेरिका का व्यापार घाटा कम करना और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना बताया गया है।

दूसरी चरफ, भारत ने इन टैरिफ्स पर कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के 'दोहरे रवैये' की आलोचना करते हुए कहा कि भारत का रूसी तेल आयात राष्ट्रीय हितों और ऊर्जा सुरक्षा के लिए है। भारत ने साफ किया कि वह अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ सकता है।  

Leave a comment