बैंकॉक के बाजार में खूनी खेल, 5 लोगों की मौत; हमलावर ने मारी खुद को गोली

बैंकॉक के बाजार में खूनी खेल, 5 लोगों की मौत; हमलावर ने मारी खुद को गोली

Bangkok Firing: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जब एक बंदूकधारी ने ओर टोर कोर बाजार में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में पांच लोगों की जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि इस हमले के बाद हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, यह घटना चतुचक जिले में स्थित ओर टोर कोर बाजार में दोपहर के समय हुई। तब हमलावर ने बाजार में प्रवेश करने के बाद अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में चार सुरक्षाकर्मी और एक महिला विक्रेता मारे गए। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए। जिसके बाद घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान 61वर्षीय नोई प्राइडेन के रूप में हुई। जो नाखोन रत्चासिमा प्रांत के खोंग जिले का निवासी था। 

इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फूटेज की जांच की। जिससे पता चला कि हमलावर तेजी से बाजार की ओर बढ़ता है। जिसके बाद 9mm पिस्तौल से गोलीबारी करता है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, गोलीबारी शुरू होते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमलावर ने शुरुआत में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया। फिर अन्य लोगों पर गोलीबारी की। इसके बाद वह बाजार से भागा और पास की एक बेंच पर बैठकर खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने क्या बताया?

बैंकॉक के बंग सू जिले के उप-पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस हमलावर की पहचान और उसके मकसद की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे एक सामूहिक गोलीबारी की घटना माना जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हाल के तनावों से इस घटना को जोड़ने की अटकलें लगाई गईं, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभी तक आतंकवाद या सीमा विवाद से कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है।

Leave a comment