
US Sold Pakistan 2 Billion Dollar Arms?: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते थे। इस बीच, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर के हथियार बेचे हैं। जिसके बाद भारत के विदेश मंत्रालय और सेना ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रंप को आईना दिखाया है। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने 1971 के अखबार की एक पुरानी क्लिप शेयर कर कहा है कि साल 1954 से लेकर 1971 तक अमेरिका ने पाकिस्तान को दो अरब डॉलर के हथियारों की सप्लाई की है।
क्या कहते हैं ट्रंप के दावे?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दावा किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ कई बड़े व्यापारिक समझौते किए हैं। जिनमें 2 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री शामिल है। यह बयान ऐसे समय में आया जब ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा हो चुकी है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कर चुके हैं। जिसके कारण दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष रुका।
हालांकि, ट्रंप के इस दावे को लेकर कई सवाल उठे हैं, क्योंकि हाल के सालों में अमेरिका ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता में कटौती की है। जैसे साल 2018 में ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 2 अरब डॉलर की सैन्य सहायता को पूरी तरह रोक दिया था, जिसका कारण पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ अपर्याप्त कार्रवाई बताया गया था। इसके अलावा साल 2025 में ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली नागरिक सहायता (सिविल एड) पर भी 90 दिनों के लिए रोक लगा दी, ताकि इसकी समीक्षा की जा सके।
भारत के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया
भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई तीसरा पक्ष मध्यस्थता नहीं कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की नीति स्पष्ट है: पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों, विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद, को द्विपक्षीय रूप से हल किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा 'भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, और हमारी कार्रवाइयां आत्मरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आधारित हैं।'
Leave a comment