
Happy New Year 2025: नए साल 2025का आगाज सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर हुआ। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है। यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है। इसका मतलब, जब भारत में रात के 3:30होते हैं, तब किरीटीमाटी में नया साल शुरू हो जाता है। इसके बाद न्यूजीलैंड के चैथम द्वीप पर भी नए साल का स्वागत किया गया। जैसे ही घड़ी में रात के 12बजते हैं, पुराना साल विदा हो जाता है और नया साल खुशी-खुशी मनाया जाता है।
दुनिया भर में अलग-अलग समय पर मनाया जाएगा नए साल का जश्न
अलग-अलग टाइम जोन के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में नए साल का जश्न अलग-अलग समय पर मनाया जाएगा। सबसे आखिरी में दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप पर नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान भारत से पहले 41देशों में नए साल का स्वागत किया जाएगा।
न्यूजीलैंड में धमाकेदार जश्न
नए साल के आगमन को लेकर न्यूजीलैंड में खास धूमधाम रही। ऑकलैंड शहर में आइकॉनिक स्काई टावर पर आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। इससे शहर भर में खुशियों की लहर दौड़ गई।
कब कहां होगा नए साल का जश्न
3:30 - किरीटीमाटी द्वीप
3:45 - चैथम द्वीप
4:30 - न्यूजीलैंड
5:30 - फिजी और रूस के कुछ शहर
6:30 - ऑस्ट्रेलिया के कई शहर
8:30 - जापान, दक्षिण कोरिया
8:45 - पश्चिम ऑस्ट्रेलिया
9:30 - चीन, फिलीपीन्स
10:30 - इंडोनेशिया
नए साल का जश्न दुनिया भर में मनाया जा रहा है। हर देश अपनी-अपनी संस्कृति और उत्साह के साथ नए साल का स्वागत कर रहा है।
Leave a comment