
Elon Musk Lashes Out At Germany: जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में क्रिसमस बाजार में एक कार ने भीड़ को रौंद दिया। इस हमले में 5लोगों की मौत हो गई और 200से ज्यादा लोग घायल हो गए। अरबपति एलॉन मस्क ने इस घटना पर जर्मन सरकार पर कड़ी आलोचना की है। मस्क ने कहा कि जर्मन सरकार की 'आत्मघाती सहानुभूति' के कारण यह हमला हुआ है।
बता दें कि, हमले का संदिग्ध तालेब ए (50) नामक सऊदी डॉक्टर था, जिसे 2006में जर्मनी ने शरण दी थी। मस्क ने सवाल उठाया कि तालेब को जर्मनी में प्रवेश कैसे मिला। उन्होंने कहा कि तालेब को यूरोपीय देशों में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए था। मस्क के मुताबिक, जर्मनी को तालेब को सऊदी अरब में प्रत्यर्पित करना चाहिए था, क्योंकि उस पर आतंकवाद और मानव तस्करी के आरोप थे। तालेब सऊदी अरब का नागरिक था और 2006में अपने देश से भागकर जर्मनी आया था।
तालेब पर गंभीर आरोप, फिर भी जर्मनी में रहा
एलॉन मस्क ने एक सऊदी राजनीतिक टिप्पणीकार के X पोस्ट को साझा किया, जिसमें कहा गया था कि तालेब सऊदी अरब में रेप और अन्य गंभीर अपराधों के आरोपों का सामना कर रहा था। इसके बावजूद, जर्मनी ने उसे सऊदी अरब से प्रत्यर्पित नहीं किया। तालेब जर्मनी में एक सरकारी अस्पताल में काम कर रहा था। मस्क ने इसे जर्मन सरकार की बड़ी चूक बताया।
पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि तालेब ने अपनी पहचान छुपाकर खुद को एक पूर्व मुस्लिम के रूप में पेश किया। उसने सऊदी अरब से बचने वाले अन्य लोगों के लिए एक वेबसाइट बनाई, जो कथित तौर पर तालेब को जर्मनी में स्थायी निवास प्राप्त करने में मदद करती थी। मस्क ने इसे जर्मनी की बड़ी गलती बताया।
मस्क ने जर्मन चांसलर से इस्तीफा देने की मांग की
एलॉन मस्क ने एक और पोस्ट में कहा कि तालेब को जर्मनी में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए था। मस्क ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से इस्तीफा देने की मांग की और उन्हें "मूर्ख" कहा। मस्क ने जर्मन सरकार की नीति और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए, जो इस हमले को रोकने में नाकाम रही।
Leave a comment