World Championship of Legends 2024: फिर देखने को मिलेगी युवराज और अफरीदी के बीच जंग, रविवार को होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

World Championship of Legends 2024: फिर देखने को मिलेगी युवराज और अफरीदी के बीच जंग, रविवार को होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

World Championship of Legends 2024:बीती रात वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। युवराज सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों से हरा दिया। अब फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। यह मैच रविवार को भारतीय समय के मुताबिक रात 9 खेला जाएगा।  

सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले की धज्जियां उड़ा दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का बड़ा स्कोर खड़ा दिया। इसके जवाब में कंगारू की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन ही बना सकी। इसके साथ ही टीम इंडिया 86 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एक बार फिर युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी मुकाबला देखने को मिलेगा।

भारत के 4 बल्लेबाजों ने ठोका शतक

ऑस्टेलिया के खिलाफ सेमाफाइनल मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। युवराज, उथप्पा, यूसुफ और इरफान ने तूफानी अंदाज अर्धशतकीय पारी खेली। शुरुआत में रॉबिन उथप्पा ने ताबड़तोड़ अंदाज में 35 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। वहीं, युवराज सिंह एक बार फिर पुराने रंग में दिखाई दिए। उन्होंने 5 छक्के 4 चौकों की मदद से 28 गेंदों पर 59 रन बना डाले। इसके बाद यूसुफ पठान ने 23 गेंदों पर 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन जबकि इरफान पठान ने 19 गेंदों पर 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा पीटर सीडल ने 4 विकेट झटके।

 

Leave a comment