Search KhabarFast

Press ESC to close

‘अब इतना किया है, बस एक और...’ फाइनल से पहले जेमिमा ने खिलाड़ियों में भरा जोश, BCCI ने शेयर किया वीडियो

‘अब इतना किया है, बस एक और...’ फाइनल से पहले जेमिमा ने खिलाड़ियों में भरा जोश, BCCI  ने शेयर किया वीडियो

Women World Cup 2025महिला वर्ल्ड कप 2025के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। अब फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदारन पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रिलया पर पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।  

7 बार की वर्ल्ड चैम्पियिन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में मात देने के बाद जेमिमा रोड्रियग्स मैदान पर ही भावुक हो गई थी। मुकाबले में जेमिमा ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’का खिताब दिया गया। इस दौरान जेमिमा के आंख से आसू छलके पड़े।इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस  के दौरान एंग्जाइटी, खुद के फॉर्म और टीम से ड्रॉप होने पर बात की।  

वहीं बीसीसाई ने जेमिमा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पहले महिला टीम की फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने पहले टीम को संबोधित किया। इसके बाद जेमिमा को उनकी बेहतरीन फील्डिंग के लिए मेडल दिया भी गया। मैच के दौरान जेमिमा ने एक रन आउट किया और एक शानदार कैच भी पकड़ा। जिसके लिए उन्हें बेस्ट फील्डिर का मेडल दिया गया।

मैच में बहुत थक चुकी थी जेमिमा

इसके बाद जेमिमा ने कहा कि जब मैं 85 रन पर थी, तो बहुत ज्यादा थक चुकी थी। टीम के खिलाड़ी लगातार मैदान पर आ रहे थे और मुझे पानी के लिए दे रहे थे। उन्होंने दीप्ति शर्मा को लेकर कहा कि दीप्ति से मैंने कहा कि मुझसे बात करते रहना, जिसके बाद दिप्ति ने मुझे लगातार मोटिवेट किया, उसने मेरे एक रन के लिए अपना विकेट भी कुर्बान कर दिया। जब वह वापस जा रही थी तो उसने कहा कि कोई नहीं, बस तू मैच खत्म करके आना।

फाइनल से पहले जेमिमा ने खिलाडियों में भरा जोश

जेमिमा ने मैच में सभी की पारियों का खास बताया। उन्होंने कहा कि बिना पार्टनरशिप और छोटी पारियों के बिना ये मैच जीतना संभव नहीं था। दीप्ति, ऋचा घोष, अमनजोत कौर की पारियां बेहद खास रही। उन्होंने कप्तान हरमजोत के साथ साझेदारी को लेकर कहा कि उनके साथ मेरी शानदार पार्टनरशिप हुई। इसके साथ जेमिमा ने खिलाड़ियों के अंदर जोश को भरते हुए कहा कि अब इतना किया है, बस एक और...। वीडियो के अंत में जेमिमा ने फाइनल के लिए खिलाड़ियों में जोश सा भर दिया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket Rules: क्रिकेट में हाथ घुमाकर क्यों फेंकी जाती हैं गेंदें? जानें कहां से आया ये नियम

Cricket Bowling Rules: विश्व भर क्रिकेट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बल्लेबाज की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की गेंद का रफ्तार देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। गेंदबाजी की स्विंग होती गेंद बल्लेबाजों को चारों खाने चीत कर देता है। वहीं, दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाज भी बल्लेबाज के पसीने छूड़ा देते हैं।

IPL 2026: टी20 में रचा गया नया इतिहास, 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने एक ही मैच में किया बड़ा कारनामा

IPL 2026: टी20 क्रिकेट का इतिहास लगभग 23 साल पुराना है लेकिन, जो 16 मई की शाम जो हुआ, वह टी20 इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। टी20 में 5 बल्लेबाजों के फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का मामला तो आया है लेकिन कभी ऐसा हुआ हो कि एक ही मैच में 6 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बना दिया हो।

विराट कोहली ने फिर दिखाया दम, IPL 2026 में पूरे किए 500 रन

विराट कोहली का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast