Search KhabarFast

Press ESC to close

ग्लोबल ट्रेड पर 10% टैरिफ, भारत को लेकर साफ किया अपना रुख, US कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन

ग्लोबल ट्रेड पर 10% टैरिफ, भारत को लेकर साफ किया अपना रुख, US कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन

US Trade Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ नीति पर दिए गए फैसले के तुरंत बाद भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ ट्रेड डील पूरी तरह बरकरार रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। इसी के साथ ट्रंप ने सभी देशों पर 10%टैरिफ की भी घोषणा कर दी है।

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'भारत के साथ कुछ भी नहीं बदलेगा। वे टैरिफ देंगे और हम उन्हें टैरिफ नहीं देंगे। यह अब एक निष्पक्ष सौदा है।' उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘महान व्यक्ति’ बताया और कहा कि पहले भारत अमेरिका का फायदा उठा रहा था, लेकिन अब स्थिति उलट गई है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका

बता दें, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20फरवरी को 6-3के बहुमत से फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत लगाए गए व्यापक ‘रिसिप्रोकल टैरिफ’ अवैध हैं। कोर्ट ने माना कि राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने की ऐसी व्यापक शक्ति कांग्रेस ने नहीं दी है। इस फैसले से चीन पर 34%, भारत पर पहले के 25% (बाद में घटाकर 18%) और कई अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ रद्द हो गए। जिसके बाद ट्रंप ने इस फैसले को गहरी निराशा बताया और जजों पर तीखा हमला बोला।

नया 10%ग्लोबल टैरिफ का ऐलान

कोर्ट के फैसले के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने ट्रेड एक्ट 1974की धारा 122का हवाला देते हुए सभी देशों पर 10%ग्लोबल टैरिफ लगाने का एक्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन कर दिया। यह टैरिफ मंगलवार से प्रभावी होगा और 150दिनों तक लागू रहेगा। कुछ जरूरी सामान जैसे खाद्य उत्पाद, क्रिटिकल मिनरल्स और एनर्जी प्रोडक्ट्स को छूट दी गई है। ट्रंप ने कहा कि यह कदम व्यापार घाटे को दूर करने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

ट्रंप ने साफ कहा कि भारत के साथ फरवरी में घोषित अंतरिम समझौता (जिसके तहत अमेरिकी टैरिफ 18% पर सेट हुए थे) पूरी तरह बरकरार है। समझौते के अंतिम ड्राफ्ट पर मार्च के अंत तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। भारत अब भी अमेरिकी सामानों पर लगाए गए टैरिफ का फायदा उठाएगा, जबकि भारतीय निर्यात पर 18% टैरिफ जारी रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें