क्या साइकिल पर सवार होंगे तेजप्रताप यादव? सपा कार्यालय में एक घंटे तक हुई बैठक

Tejpratap Yadav Reach Samajwadi Party Office: बिहार की राजनीति एक बार फिर से हलचल देखी जा रही है। राजद से निष्कासित होने के बाद तेजप्रताप यादव को लेकर कयासों का दौर जारी है। उनके राजनीतिक भविष्य की चर्चा लगातार हो रही है। चर्चा ये भी हो रही है कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनका रुख क्या होगा। इसी वो पटना स्थिति समाजवादी पार्टी के कार्यालय गए। जहां उन्होंने एक घंटे तक बैठक की।
दरअसल, तेजप्रताप यादव बुधवार यानी 30 जुलाई को अचानक पटना के समाजवादी पार्टी गए थे। तेज प्रताप के सपा ऑफिस में पहुंचने के साथ ही सियासी अटकलें तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव के सपा कार्यालय पहुंचते ही इस बात ने जोर पोकड़ लिया कि क्या तेज प्रताप अपनी आगे की राजनीतिक पारी को समाजवादी पार्टी में आगे बढ़ाएगे।
क्या संदेश देना चाहते हैं तेजप्रताप
तेज प्रताप यादव के सपा कार्यालय पहुंचने को राजनीतिक गलियारों में बड़ा संदेश माना जा रहा है। दरअसल, राजद से किनारा किए जाने के बाद तेज प्रताप ने सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात की थी। उस बातचीत के दौरान अखिलेश ने उन्हें खुले दिल से साथ आने को कहा था। अब जबकि तेज प्रताप राजधानी के प्रदेश सपा कार्यालय में गए, अब तो उनके सपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
तीसरे मोर्चे की भी आहट
हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी के भी तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन, यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेज प्रताप यादव जल्द ही किसी बड़े राजनीतिक फैसले ले सकते हैं। तेज प्रताप का सपा कार्यालय में पहुंचना राजनीति की दृष्टि से बड़ा कदम माना जा रहा है। वह भी तब जब तीसरे मोर्चे को लेकर के कई बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब इस बिंदु पर और गंभीरता से पूछा जा रहा है क्या तेज प्रताप यादव तीसरा मोर्चा बनाने को तैयार हैं।
Leave a comment