
Parliament Session: संसद के दोनों सदनों में बजट पर चर्चा चल रही है। इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने घुसपैठ को आधार बनाकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश से झारखंड में लगातार घुसपैठ हो रही है, जो आदिवासी महिलाएं बांग्लादेशी घुसपैठियों से शादी कर रही है। जिससे मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर, मेरी एक बात भी गलत होगी तो मैं सदन से इस्तीफा देने को तैयार हूं। इसके अलावा निशिकांत दुबे ने विपक्ष से सवाल पूछा कि आखिर 10 प्रतिशत आदिवासी कहां गायब हो गए। बता दें, आदिवासीयों की घटती संख्या और झारखंड में बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या को लेकर पहले भी भाजपा के नेताओं ने चिंता जाहिर की थी।
एनआरसी लागू करने की मांग
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा कि झारखंड हाई कोर्ट का अभी 22 जुलाई का ऑर्डर है। उसमें हाई कोर्ट ने कहा है कि मुसलमानों की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में वहां भारत सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। मेरी मांग है कि जो किशनगंज अररिया, कटियार, मालदा, मुर्शिदाबाद और पूरा संथाल परगना है। इसको भारत सरकार यूनियन टेरिटरी बनाए, नहीं तो हिंदू खत्म हो जाएंगे। इसके साथ ही दुबे ने कहा कि इसके साथ ही इस पूरे इलाके में एनआरसी लागू किया जाए और इसके अलावा संसद की एक कमेटी भेजकर इस पूरे मामला का जांच किया जाए। साथ ही निशिकांत दुबे ने कहा कि इसके अलावा लॉ कमीशन की रिपोर्ट साल 2010 की, उसको लागू करे कि धर्मांतरण और शादी के लिए परमिशन जरूरी है।
लगातार बढ़ रही मुस्लिम जनसंख्या
भाजपा सासंद ने कहा कि हमारे यहां विधानसभा का चुनाव हुआ. जिसमें हर 5 साल में 15 से 17 फीसद जनसंख्या बढ़ती है। सांसद ने कहा कि मधुपुर विधानसभा में करीब 267 बूथों पर 117 फीसद मुसलमानों की आबादी बढ़ गई है। ऐसे में समझिए पूरे झारखंड में कम से कम 25 विधानसभा ऐसी है जहां 123 पर 110 पर आबादी बढ़ी है। यह एक बड़ा चिंता का विषय है। साथ ही उन्होंने झारखंड की पुलिस पर भी निशाना साधा। उन्होंने झारखंड पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है।
Leave a comment