Search KhabarFast

Press ESC to close

अश्विन ने अचानक विराट को क्यों लगाया फोन, मामला जानकर आप भी देंगे दोस्ती की मिसाल

अश्विन ने अचानक विराट को क्यों लगाया फोन, मामला जानकर आप भी देंगे दोस्ती की मिसाल

Rohit Calls Virat: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आर अश्विन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। जिसकी वजह से अश्विन को अपने पोस्ट के लिए कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। साथ ही अश्विन पर कई बार रोहित और विराट के खिलाफ बयानबाजी करने के आरोप लगे हैं। ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अश्विन ने विराट कोहली को फोन मिला दिया।

एक पोस्ट में आरोप लगाया गया कि आर अश्विन ने विराट कोहली पर हमला करते हुए रोहित शर्मा को बेहतर टी20 खिलाड़ी बताया है। इसके बाद अश्विन ने उसी पोस्ट पर जवाब दिया कि उन्होंने विराट कोहली से बात कर ली है और इसकी वजह से दोनों के बीच दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।

अश्विन ने क्यों किया विराट को फोन

विराट कोहली और आर अश्विन की दोस्ती पुरानी है। दोनों ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और उनकी कप्तानी में अश्विन हमेशा नंबर एक स्पिनर रहे। यही वजह है कि जैसे ही अश्विन पर ऐसे आरोप लगे, तो उन्होंने तुरंत विराट को फोन किया। अश्विन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा कि मैंने अभी विराट से इनडायरेक्ट हमले को लेकर चिंता जताई है और सोशल मीडिया पर इस तरह से सनसनीखेज फैन वॉर देखकर हम दोनों खूब हंसे।

सोशल मीडिया पर फैन वार 

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नोकझोक कोई नई बात नहीं है। अक्सर लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वहीं, रोहित और विराट के फैंस सोशल मीडिया पर अक्सर आमने-सामने होते हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। धोनी और कोहली के फैंस के बीच भी कोल्ड वॉर देखने को मिलता है। हालांकि, ये खिलाड़ी आपस में बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। विराट और रोहित की बात करें तो दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं।  ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AUS vs ENG:ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही बरपाया कहर, इंग्लैंड को किया चित; चटकाए 5 विकेट

AUS vs ENG ODI:ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 13 नवंबर को पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी नए या कम अनुभव वाले हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से महली बियर्डमैन को डेब्यू करने का मौका मिला।

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी तय, फिटनेस टेस्ट पास कर न्यूजीलैंड के लिए हुए रवाना

Rishabh Pant fitness clearance: विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस मिल गया है और क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले वह गुरुवार सुबह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए। भारत, जो अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की ODI सीरीज़ खेल रहा है, जिसका चौथा ODI शुक्रवार को होगा, 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगा।

रोहित शर्मा का सुपरमैन कैच वायरल, 39 साल की उम्र में हवा में लगाई छलांग, सब रह गए दंग!

Rohit Sharma Superman Catch: क्रिकेट में आय दिन कोई न कोई वायरल होने वाला वाक्या होता ही रहता हैं। पर इनमें से शायद ही कोई ऐसा होता हैं जो याद रह जाता हैं। जैसे चैम्पियंस ट्रॉफी में सूर्य कुमार यादव द्वारा पकड़ा हुआ वो कैच जो आज भी सबके दिलों में बसा हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast