
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के मामले गिरावट दर्ज की है जिसके बाद दिल्ली सरकार ने अनलॉक-5 के नियम के अनुसार दिल्ली में 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल को खोलने की अनुमति दे दी है. इसके साथ सभी सिनेमा हॉल को कोरोना नियम का पालन करना होगा. इसके साथ ही सिनेमा हॉल में केवल 50 प्रतिशत ही लोग बैठ सकते है. वहीं कंटेनमेंट जोन सिनेमा हॉल को नहीं खोला जाएगा.
इसके साथ ही दिल्ली में साप्ताहिक बाजार खोलने की भी अनुमति दे दी है. इससे पहले ही सप्ताहिक बाजार सिर्फ दो दिन ही खोलने की अनुमति थी. लेकिन अब सभी साप्तहिक बाजारों को खोलने का फैसला दिया गया है. अब दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाजार खुल सकेंगे. इन सभी मामलों पर अरविंद केजरीवाल ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाजार खुल सकेंगे. अभी तक केवल दो बाजार प्रतिदिन प्रति जोन की इजाज़त थी. गरीब लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर से दिल्ली के सिनेमा हाल भी खुल सकेंगे. उन्हें केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश पालन करने होंगे.
इससे दिल्ली सरकार ने रेस्तरां को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. सरकार ने कहा कि दिल्ली के सभी रेस्तरां ने 24 घटों पर तक खोलने का निर्देश दिया है. इस फैसले का रेस्तरां मलिकों ने स्वागत किया. रेस्तरां में सिर्फ 50 लोग बैठ सकते है.
Leave a comment