
नई दिल्ली:भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले राहुल द्रविड़ का कार्यकल खत्म हो गया। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि अब वो अपने कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाना चाहते है। वहीं, अब उनकी गौतम गंभीर को टीम इंडिया हेड कोच बनाया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार 9 जुलाई को इसका ऐलान कर दिया है। अब सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि उनकी सैलरी कितनी होगी।
9 जुलाई बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इंडियन टीम के नए कोच गौतम गंभीर के नाम का ऐलान किया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि वेतन कितना होगा। जानकारी के अनुसार, अभी उनका वेतन तय होना बाकी है, हालांकि यह उनके पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री के समान होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को सालाना बीसीसीआई से लगभग 12 करोड़ रुपए सैलरी मिलती थी। बताया जा रहा है कि गंभीर को भी उनके बराबर ही रकम ऑफर की गई है।
उनका वेतन राहुल द्रविड़ के समान ही होगा-सूत्र
न्यूज एजेंसीपीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘गौतम के लिए जिम्मेदारी संभालना ज्यादा महत्वपूर्ण था, वेतन और अन्य चीजों पर काम किया जा सकता है। यह 2014 में रवि शास्त्री जैसा मामला ही है जिसमें उन्हें पहली बार मुख्य कोच डंकन फ्लेचर की जगह क्रिकेट निदेशक बनाया गया था। जिस दिन रवि जुड़े थे, उनका तो अनुबंध भी नहीं था और चीजें बाद में पूरी की गईं। गौतम के मामले में भी, कुछ बारिकियों पर काम जारी है। उनका वेतन राहुल द्रविड़ के समान ही होगा।
Leave a comment