
CJI Suryakant:सुप्रीम कोर्ट में रोज नई-नई याचिकाएं दायर होती है और मुकदमें की सुनवाई भी होती है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी कई बार खबरों की हेडलाइन बन जाती है। सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले खबरों की सुर्खियां बनते हैं। इस बार चीज जस्टिस सूर्यकांत वकील पर बुरी तरह भड़क गए।
दरसअल, कॉलेजियम के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई है। इस मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ फटकार लगाई गई है। सीजेआई सूर्यकांत ने वकील मैथ्यूज दुमपारा को फटकारा।
क्या बोले सीजेआई
सीजेआई ने कहा कि नेदुमपारा, मेरी अदालत में जो कुछ भी दायर करें, उसके प्रति सावधान रहें। आपने मुझे चंडीगढ़ में देखा है, दिल्ली में मामलों की सुनवाई करते देखा है। मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं, आप सावधान रहे। चीफ जस्टिस ने कहा कि ये न सोचें कि आप जैसा दुर्व्यवहार करते आ रहे हैं वैसा ही आप करते रहेंगे। मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं। दरअसल, नेदुमपारा ने आरोप लगाया कि था कि अडानी-अंबानी के लिए बेंचें बनाई जा रही हैं। लेकिन, कोलिजियम के खिलाफ याचिका पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोर्ट ने भविष्य में उनके व्यवहार पर सावधानी बरतने को कहा।
पॉलिटिकल स्पीच न देने की चेतावनी
दरअसल, 2024 में सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मैथ्यूज की याचिका को रजिस्टर करने से मना कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एनजेएसी के निर्णय से पहले ही तय हो चुके मुद्दे पर नई रिट पिटीशन मेंटेनेबल नहीं हो सकता है। पिछले साल सुनवाई के दौरान उस समय के सीजेआई संजीव खन्ना ने भी नेदुम्परा की खिंचाई की थी, जब उन्होंने पिटीशन को लिस्ट करने की परमिशन मांगी थी। सीजेआई खन्ना ने उनसे कहा था कि कोर्ट में पॉलिटिकल भाषण मत दो।
Leave a comment